पुलिस ने पंद्रह लाख से उपर की नशीली दवाइयों समेत दो गिरफ़्त... - CG Sandesh

पुलिस ने पंद्रह लाख से उपर की नशीली दवाइयों समेत दो गिरफ़्तार..

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस के नशे के खिलाफ अभियान 'नवा बिहान' के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस को अहम सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने पंद्रह लाख बाज़ार मूल्य से अधिक क़ीमत के नशीले इंजेक्शन और टेबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों में एक नगर सैनिक श्रवण कुशवाहा है जबकि प्रमुख आरोपी विवेक गुप्ता है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना का हवाला देते हुए दावा किया है कि आरोपी विवेक गुप्ता और श्रवण कुशवाहा के पास से ल्यूपिजेसिक बूप्रानॉरफिन इंजेक्शन और अल्प्रेजोलम टेबलेट बरामद की गई है।

बताया गया है आरोपी विवेक गुप्ता नशीले दवा और इंजेक्शन के मामले में नौ महिने जेल में रह चुका है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुध्द धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल करा दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें