सांसद मोहन मंडावी ने तहसीलदार से की बदसलूकी, आहत अधिकारियों ... - CG Sandesh

सांसद मोहन मंडावी ने तहसीलदार से की बदसलूकी, आहत अधिकारियों ने सीएम को लिखा पत्र

अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई किए जाने से नाराज सांसद मोहन मंडावी के तहसीलदार से बदसलूकी किए जाने से प्रशासनिक अधिकारी आहत हैं. उन्होंने घटना से कनिष्ठ अधिकारियों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचने की बात कहते हुए सांसद के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने और घटना पर खेद जताने के लिए मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

 छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, बलौदाबाजार इकाई ने तहसीलदार से दुर्व्यवहार को लेकर सांसद मोहन मंडावी खिलाफ कलेक्टर सुनील कुमार जैन ज्ञापन सौॆपा है. संघ की जिला अध्यक्ष तहसीलदार प्रियंका बंजारा ने बताया कि विगत दिनों शासकीय महाविद्यालय अंतागढ़ से लगे हुए नगर पंचायत क्षेत्र अंतागढ़ में स्थित शासकीय जमीन पर परित्यक्ता महिला हलीमा बेगम अतिक्रमण कर कच्चा मकान बनाकर रह रही थी. उक्त कच्चे मकान को कल्पना जैन पति विजय जैन ने 27 जून 2021 को बलपूर्वक तोड़ते हुए स्वयं अतिक्रमण कर पक्का मकान बनाया जा रहा था


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें