धर्मान्तरण मामला में मां और नानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - CG Sandesh

धर्मान्तरण मामला में मां और नानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने पिता की अनुमति के ​बगैर बालक का धर्म परिवर्तन करने के आरोप में बालक की मां और नानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सन्ना थाना क्षेत्र की पुलिस ने आठ वर्षीय बालक का धर्म परिवर्तन करने के आरोप में उसकी मां और नानी को गिरफ्तार किया। वहीं, बालक की मामी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालक के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

बालक के पिता ने पुलिस में शिकायत की है कि उसने 10 वर्ष पहले एक मुस्लिम महिला से हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किया था। विवाह के बाद उनका एक बेटा और एक बेटी हुई। उसका परिवार हिंदू परंपरा का पालन करते हुए जीवन व्यतीत कर रहा था। 

बालक के पिता ने शिकायत में कहा है कि पिछले वर्ष नवंबर में उसकी पत्नी आठ वर्षीय बेटे को लेकर अपने मायके सरगुजा जिले गई और वहां अपने परिजनों के साथ मिलकर बालक का धर्म परिवर्तन कर उसका नाम भी बदल दिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें