बीड़ी बना तलाक का कारण: साहब "मेरी बीवी बीड़ी पीती है मुझे त... - CG Sandesh

बीड़ी बना तलाक का कारण: साहब "मेरी बीवी बीड़ी पीती है मुझे तलाक चाहिए" शिकायत लेकर SSP ऑफिस पहुंचा पति

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर से सटे बुलंदशहर में एक हैरान कर देंने वाला मामला सामने आया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक शख्स लगभग 1 हफ्तें पहले SSP ऑफिस स्थित महिला सेल कार्यालय पहुंचा. जहां पर उसने महिला सेल प्रभारी को शिकायत देते हुए कहा कि "साहब, मेरी बीवी बीड़ी पीती है, जिसके चलते मुझे एलर्जी होती है. मेरे कई बार समझाने के बावजूद भी नहीं मानती". पत्नी के द्वारा बीड़ी पीने से समाज में उसकी छवि भी खराब हो रही है. इस मामले को लेकर उसने कई बार पत्नी को समझाया. लेकिन, वह अपनी आदत से पीछा नहीं छुड़ा रही हैं. इस दौरान उसने कहा उसके मायके पक्ष के लोगों ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, पति ने बताया कि उसके दोस्त व रिश्तेदार भी कई बार उसे टोक चुके हैं. जिस पर महिला पुलिस अधिकारी ने उसकी पत्नी को थानें में बुलाया. इस दौरान युवक ने पुलिस से तलाक की मांग की.

बता दें कि जब इस मामले को लेकर महिला पुलिस अधिकारी ने महिला से बीड़ी पीने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जब भी वह किसी बात को लेकर परेशान होती है तो बीड़ी पी लेती है. इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने महिला को बताया कि बीड़ी पीने से उसके शारीरिक नुकसान के साथ ही पति को भी परेशानी हो रही है. इससे दोनों की शादी खतरे में पड़ गई है. महिला पुलिस अधिकारी ने इसके बाद दोनों के बीच फैसला करा घर भेज दिया. हालांकि पुलिस के समझाने के बाद अब शादी बचाने के लिए उसने भविष्य में बीड़ी न पीने की बात कही हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें