कोमाखान : पीकअप वाहन चालक ने मोटरसायकल चालक को मारी ठोकर. - CG Sandesh

कोमाखान : पीकअप वाहन चालक ने मोटरसायकल चालक को मारी ठोकर.

कोमाखान थाना क्षेत्र में 10 जनवरी को शाम करीब साढ़े 5 बजे पीकअप वाहन चालक द्वारा मोटरसायकल चालक को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश देवांगन पिता बिसहत देवांगन उम्र 34 साल का चाचा, NH-353 रोड टेमरी नाका के पास अपने वाहन से जा रहा था, इसी दौरान पीकअप वाहन क्र- OD-33 AD-7145 का चालक आरोपी द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रार्थी के चाचा जागेलाल के सुपर एक्सल क्र- CG-04 FD-7932 को ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया. जिससे जागेलाल के सिर एवं दोनो पैरो में चोंटे आयी एवं मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279, 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें