बिलासपुर पुलिस ने की छापामारी... 25 लाख की संपत्ति जब्त, 24 ... - CG Sandesh

बिलासपुर पुलिस ने की छापामारी... 25 लाख की संपत्ति जब्त, 24 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने छापामारी की, जहां से 24 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े. पुलिस को पहले से शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद मुखबिर की मदद से छापेमार कार्रवाई की है. पकड़े गए जुआरियों में कई चेहरे रसूखदार हैं. 

दरअसल, चकरभाठा अंतर्गत नागरौड़ी ग्राम के खेत में जुआ चल रहा था, लेकिन थानेदार को खबर नहीं थी. सिरगिट्टी पुलिस ने चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुसकर छापेमारी की है. पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों से 2.55 लाख रूपये सहित कार और बाइक के साथ 25 लाख की संपत्ति जब्त किया है. 

मामले में एसपी पारुल माथुर ने चकरभाठा टीआई पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है. पुलिस को पूछताछ में पता चला कि पल्ला उर्फ विरेन्द्र आठले और सोनू खटिक बाहर से जुआरियों को बुलाकर जुए का फड़ लगाते हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें