पुलिस से मारपीट और नेशनल हाईवे जाम में 10 लोग गिरफ्तार - CG Sandesh

पुलिस से मारपीट और नेशनल हाईवे जाम में 10 लोग गिरफ्तार

राजधानी पुलिस ने आंदोलनकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस परिवार आंदोलन मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आंदोलन का नेतृत्व करने वाले उज्ज्वल दीवान, नवीन राय, जीतेंद्र जायसवाल और संजीव मिश्रा समेत 10 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में आंदोलन के नेता राकेश यादव समेत कई अन्य पर रास्ता जाम करने और बलवा का केस दर्ज है. साथ ही समझाइश देने गई महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात आंदोलनकारियों के खिलाफ शासकीय सेवक पर हमला और शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है. डीडी नगर पुलिस ने कार्रवाई की है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें