सड़क हादसा : चलती कंटेनर में लगी भीषण आग, बाइक से भरा हुआ था ... - CG Sandesh

सड़क हादसा : चलती कंटेनर में लगी भीषण आग, बाइक से भरा हुआ था वाहन

जिले में एक आगजनी की घटना सामने आई है. यहां गिधौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हसुवा में चलती कंटेनर ट्रक में आग लग गया. कंटेनर में बजाज कंपनी का 70 दो पहिया वाहनों से भरा हुआ था. ये कंटेनर पुणे से असम जा रहा था. फिलहाल गिधौरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल कंटेनर ट्रक का ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर खरार हो गया है.

थाना प्रभारी गिधौरी अरुण साहू ने बताया कि बजाज कंपनी की बाइकों को लेकर एक कंटेनर पुणे से असम की ओर जा रहा था. वहीं, हसुवा के पास अचानक जिसका सामने का टायर फट गया, जिससे डीजल टैंक फट गया.

 जिसके बाद पूरी सड़क में डीजल का रिसाव होने लगा, जिसमें स्पार्क की वजह से आग लग गई. जिसके बाद कसडोल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई, जिसकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल कंटेनर ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें