खरसिया- बानीपाथर में ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या खून स... - CG Sandesh

खरसिया- बानीपाथर में ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या खून से लथपथ लाश देखकर मचा हड़कंप

खरसिया- खरसिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. जहां खरसिया के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई हत्या की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. वही घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडे दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच करने घटना स्थल पर पहुंच चुकी है.

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया ब्लॉक के ग्राम बानीपाथर खरसिया के जाने-माने पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की जमीन विवाद को लेकर मार पीट करते हुए धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. हत्या की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. मृतक का नाम राजेश अग्रवाल खरसिया का रहने वाला बताया जा रहा है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें