नशे के सेवन से होती है गम्भीर बीमारियां, नशामुक्ति हेतु एनएस... - CG Sandesh

नशे के सेवन से होती है गम्भीर बीमारियां, नशामुक्ति हेतु एनएसएस के कैडेटस को दी गयी जानकारी

जगदलपुर.   नैशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) यानि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का एक बेहतर माध्यम है जिसके द्वारा न केवल छात्रों का व्यक्तित्व विकास होता है बल्कि उनको सामाजिक सरोकार के प्रति जवाबदेह बनाता है।

 शासकीय उ. मा. वि., तोकापाल के राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स के लिये 7 दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला बड़े पाराकोट में किया जा रहा है। शिविर के छठवें दिन तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम टीम के द्वारा मौके पर उपस्थित कैडेटस, विद्यार्थियों, अध्यापकों, तथा ग्रामीणों को मुख्य रूप से नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त बाल विवाह, किशोर सशक्तिकरण, कोरोना से बचाव हेतु 15 से 18 वर्ष के बच्चों को समय पर टीकाकरण करवाने की जानकारी भी दी गयी।

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के मनोवैज्ञानिक सलाहकार उमाशंकर साहू ने नशामुक्ति के सम्बंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया, "नशा न सिर्फ जो व्यक्ति करता है उसके लिए घातक है बल्कि पूरे परिवार के लिए नुकसान दायक है। इसलिए बुरी आदतों से दूर रहें। नशे के कारण होने वाले नुकसान की पूर्ति नहीं की जा सकती। एनएसएस के कैडेटस होने के नाते समाज के विकास के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है| इसलिये हमे स्वयं के साथ-साथ अपने आस पास रहने वाले लोग जो नशे का सेवन करते हैं उन्हें नशे से छुटकारा दिलाने के लिये प्रेरित करना चाहिये। " उन्होंने नशे के अत्यधिक सेवन से शरीर मे होने वाले गम्भीर बीमारियों के बारे जानकारी देते हुए बताया, तम्बाकू के सेवन से हमें फेफड़ों का कैंसर ,लीवर का कैंसर, डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोग, ब्रेस्ट कैंसर, गले में पेट में अल्सर, नींद कम आना, हार्ट अटैक, लकवा, हाई बीपी की समस्या और टीबी रोग होने की संभावना सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा 3 गुना बढ़ जाती है। कोरोना महामारी के समय में हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता और फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखना जरूरी है, इसके लिये मादक पदार्थ, तंबाकू और उससे बने उत्पादों के प्रयोग शरीर के लिये हानिकारक है ।

कार्यक्रम के दौरान जे. पी. पाठक जी(प्राचार्य), मीरा हिरवानी (अध्यापिका), उमाशंकर साहू (काउंसलर) , C3/यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री दुर्गा शंकर , शासकीय प्राथमिक शाला बड़े पाराकोट और शासकीय उ मा वि तोकापाल के शिक्षक गण आदि उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें