नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर महिला सहित तीन को उतारा मौत के घा... - CG Sandesh

नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर महिला सहित तीन को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी...

बीजापुर । जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर जनअदालत लगाकर नक्सलियों के द्वारा तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया गया है। आशंका है कि, तीनों ग्रामीणों की हत्या मुखबिरी के शक में की गई है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक गंगलुर थाना क्षेत्र के इरेनार ग्राम में नक्सलियों के द्वारा जनअदालत लगाई गई थी। जनअदालत में कमलू, पुनेम और महिला मंगी को सबके सामने मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल इस घटना की पुष्टि अभीतक के नहीं हो पाई है। वहीं बीजापुर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें