कांग्रेस का कब्जा मुंगेली नगर पालिका में ,हेमेन्द्र गोश्वाम... - CG Sandesh

कांग्रेस का कब्जा मुंगेली नगर पालिका में ,हेमेन्द्र गोश्वामी बने अध्यक्ष

मुंगेली नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है. यहां बहुमत के बाद भी बीजेपी को हार मिली है. नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हेमेन्द्र गोश्वामी अध्यक्ष बन गए हैं. वहीं बीजेपी के गायत्री देवांगन को हार का सामना करना पड़ा है.

मुंगेली नगर पालिका में 21 पार्षद हैं, जिनमें से 13 पार्षदों ने कांग्रेस को वोट किया. वहीं भाजपा को केवल 5 पार्षदों ने ही वोट किया. वहीं 3 वोट रिजेक्ट हो गए. बता दें कि चुनाव से पहले मुंगेली नगर पालिका में भाजपा के 11 और कांग्रेस के 10 पार्षद थे.

भाजपा अध्यक्ष बनाने का दावा भी कर रही थी, लेकिन जमकर हुई क्रॉस वोटिंग ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. यहां इस कदर क्रॉस वोटिंग हुई कि भाजपा प्रत्याशी को ही अपनी पार्टी का वोट नहीं मिला.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें