युवक ने नाबालिग से किया रेप, पेटदर्द की शिकायत के बाद प्रेग... - CG Sandesh

युवक ने नाबालिग से किया रेप, पेटदर्द की शिकायत के बाद प्रेग्नेंट होने का हुआ खुलासा

कांकेर जिले में एक युवक ने सड़क चलती लड़की से पहले उसका नाम-पता पूछा फिर मौका देखकर उसके घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। 

मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि लड़की 5 माह की प्रेग्नेंट है। इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, कांकेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की जून माह में कोरर बाजार घूमने के लिए गई थी। वहां उसे एक युवक मिला। युवक ने पहले अपना नाम अज्जू बताया और कहा कि वह चारामा के बारगरी नवापारा में रहता है।

इसके बाद लड़की से उसका नाम-पता पूछने लगा। इसके कुछ दिन बाद युवक उसके घर पहुंच गया। घर में लड़की को अकेला देखकर मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म करने लगा इसके बाद किसी को ये बात न बताने के लिए जान से मारने की धमकी देने लगा। 

लड़की डर गई और उसने किसी को ये बात नही बताई। इसके कुछ समय बाद लड़की की तबीयत खराब रहने लगी। शरीर में होने वाले बदलाव और बार-बार पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां लड़की से दुष्कर्म का खुलासा हुआ। आरोपी पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें