अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने  मचाया धमाल, अब तक इतने कर... - CG Sandesh

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने मचाया धमाल, अब तक इतने करोड़ की हुई कमाई

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ की धुआंधार कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. इस फिल्म ने शुरुआत साउथ में धमाकेदार की थी और एक हफ्ते में ही लगभग 165 करोड़ के आस-पास कमाई कर ली थी. इसने अब हिंदी भाषी दर्शकों को भी रिझाना शुरू कर दिया है. ये फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इस फिल्म ने भारत मे जबरदस्त कमाई की ही है साथ ही साथ अब ये वर्ल्डवाइड पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है.

पुष्पा के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी दी गई है कि पुष्पा 2021 की भारत की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने पूरे देश में भारतीय बॉक्सऑफिस पर करीब 200 करोड़ की कमाई की है. साउथ में इसके कमाई के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं हिंदी भाषी दर्शकों के बीच पुष्पा का क्रेज तीसरे वीकेंड में भी नहीं कम हुआ. पुष्पा अब धीरे-धीरे रणवीर सिंह की ’83’ को पछाड़ती नजर आ रही है.

पुष्पा ने हिंदी में जहां दो हफ्तों में करीब 47 करोड़ का व्यवसाय किया था वहीं इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड के पहले दिन 3.50 रुपए बटोरे और ये बता दिया कि उसकी कमाई आने वाले हफ्ते में और ज्यादा होने वाली है. ये फिल्म अब तक हिंदी भाषा में 50.59 करोड़ रुपए कमा चुकी है. ये कमाई इसलिए बड़ी है क्योंकि ये कम स्क्रीन पर रिलीज हुई थी और अभी कोरोना की पाबंदी भी चल रही है. फिलहाल ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी 300 करोड़ रुपए कमाकर इस साल की सबसे सफल फिल्म बन गई है. आपको बता दें, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज अभी भी बना हुआ है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें