रायगढ़ : बाप-बेटे ने मिलकर अधेड़ उम्र के शख्स की कर दी हत्या - CG Sandesh

रायगढ़ : बाप-बेटे ने मिलकर अधेड़ उम्र के शख्स की कर दी हत्या

बाप-बेटे ने ही मिलकर एक अधेड़ उम्र के शख्स की हत्या कर दी। दोनों ने मृतक को लाठी, लात-घूंसों से इतना पीटा था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया गया कि मृतक शराब पीकर गाली गलौज करता था। 

जिसके चलते दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। अब शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तामनार थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि 30 दिसंबर को चितवाही निवासी अरुण यादव(45) और उसकी पत्नी धनमति यादव गांव के स्कूल के पास घर की बकरी को सुबह 11 बजे के आस-पास चरा रहे थे।

उसी दौरान गांव के बिहारी यादव और उसका बेटा लेखराम यादव दोनों मौके पर पहुंचे थे। दोनों ने आते ही अरुण यादव के साथ मारपीट शुरू कर दिया। दोनों ने मिलकर अरुण को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही जान चले गई।

अरुण की पत्नी धनमति ने बताया कि उसने बाप-बेटे को काफी रोकने का प्रयास किया। मगर वह नहीं माने। वो पीटते ही रह गए। वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए थे। घटना के बाद धनमति ने अपने बेटे रामावतार को इस बात की जानकारी दी थी। 

घटना के अगले दिन 31 दिसंबर को इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले का खुलासा किया गया है। 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि शराब के नशे में अरुण उनसे गाली-गलौज करता था। इसलिए उन्होंने मिलकर अरुण की हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों से घटना में इस्तेमाल लाठी भी जब्त किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें