गुड़ की चासनी और साल्वेंट से बनाया जा रहा था नकली शराब, छग स... - CG Sandesh

गुड़ की चासनी और साल्वेंट से बनाया जा रहा था नकली शराब, छग सरकार का नकली स्टीकर लगाकर बेंचता था शराब

बलौदाबाजार जिले में नकली देशी शराब बनाने की फैक्ट्री में पुलिस ने दबिस दी. मामला पलारी थाना क्षेत्र का है. गुड़ की चासनी और साल्वेंट से निर्मित इस देशी शराब को 100-100 रुपए में खपाया जा रहा था. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी बलौदाबाजार सुभाष दास ने बताया कि लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारी में भरत सिंह ठाकुर के घर पर दबिश दी गई. पुलिस ने मौका मुआयना किया, तो देशी शराब की बोतलें, उसके कॉक और लेबल हूबहू आबकारी विभाग द्वारा जारी हॉलमार्क जैसे ही मिले, जिसे देखकर कोई भी असली होने का धोखा खा सकता है.

बताया जा रहा है कि नकली शराब बनाने की योजना आरोपी भारत ठाकुर ने बनाई. वह पूर्व में देशी शराब भट्टी रोहांसी और लवन में काम करता था. जिस कारण उसे शराब के विक्रय, लेबल आदि के संबंध में पूरी जानकारी थी. 02 साल पहले उसकी मुलाकात नागपुर में निवासरत उमेश कुमार नामक व्यक्ति से हुई. उमेश कुमार पहले से ही नागपुर में नकली शराब बनाने का अवैध कार्य कर रहा है. उमेश कुमार के माध्यम से भरत ठाकुर ने शराब पैकिंग के लिए नकली होलोग्राम वाला ढक्कन, स्टीकर एवं सॉल्वेंट लेकर ग्राम कुम्हारी आया.

ऐसे बनाया जाता था नकली शराब

आरोपी द्वारा नकली शराब बनाने के लिए 01 लीटर सॉल्वेंट में 02 लीटर पानी, कलर तथा गुड़ की चाशनी मिलाकर शराब बनाया जाता था। नकली होलोग्राम वाला ढक्कन से शीशी पैकिंग पश्चात नकली स्टीकर से लेवल का काम बडी सफाई से किया जाता था जिससे शराब की शीशी बिल्कुल असली लगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें