कोमाखान : छोटा हाथी चालक की लापरवाही से सड़क दुर्घटना में दो ... - CG Sandesh

कोमाखान : छोटा हाथी चालक की लापरवाही से सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

कोमाखान थाना अंतर्गत बालाजी पेट्रोल पंप के पास छोटा हाथी चालक की लापरवाही से सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय देव साहू अपनी मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक CG06GP1646 में अपने दोस्त किशोर कुमार साहू के साथ खरिखार रोड उड़ीसा घर के ट्रेक्टर का सामान लाने गया था, जहाँ  रात्रि करीब 09:30 बजे बालाजी पेट्रेाल पंप के सामने उनका  एक्सीडेंट हो गया.

बताया गया कि एक टाटा छोटा हाथी गाड़ी नंबर CG04NN5285 का चालक काफी तेज व लापरवाही पूर्वक अपनी गाड़ी को चलाते लाकर मोटर सायकल गाड़ी में एक्सीडेंट कर दिया. जिससे अजय देव साहू के शरीर में बहुत जगह चोंटे आई थी, व वह बेहोश पड़ा हुआ था तथा गाड़ी में पीछे बैठे किशोर साहू को भी चेहरे हाथ एवं पैर में चोंटे आई.

घटना के बाद गांव के गाड़ी को बुलवाकर अजय देव साहू एवं किशोर साहू को उसके भाई ने ईलाज के लिये नुआपाड़ा उड़ीसा अस्पताल लेकर गया, जहाँ से अधिक चोंट लगने के कारण अजय देव साहू को नुआपाड़ा से ईलाज कराने रायपुर में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG04 NN 5285 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें