छत्तीसगढ़: BSF कैम्प के पास नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, 3 मजदू... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: BSF कैम्प के पास नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, 3 मजदूर घायल

छत्तीसगढ़: कांकेर-नारायणपुर सीमा पर बीएसएफ कैम्प के पास नक्सलियों ने आइईडी ब्लास्ट कर दिया है. जिससे 3 मजदूर घायल हो गए हैं. बीती रात भी नक्सलियों ने इलाके में चेतावनी देते बैनर-पोस्टर लगाये थे और वहां के पम्प हॉउस में तोड़फोड़ भी की थी. बीएसएफ कैम्प के नजदीक हुए इस ब्लास्ट में कैम्प के निकट काम कर रहे मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों को जवानों द्वारा तत्काल नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें