गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायत की बिजली विभाग ने काटी लाइन, न... - CG Sandesh

गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायत की बिजली विभाग ने काटी लाइन, नहीं हुआ ​है बिल का भुगतान

भूपेश सरकार एक ओर जहां प्रदेशवासियों को सस्ती बीजली दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यालयों में बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसा ही मामला पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले से सामने आया है, जहां बिजली विभाग ने लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं होने के चलते गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायतों का लाइन काट दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायत के बिजली बिल का लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया था। बिल के भुगतान के लिए विभाग की ओर से कई बार नगर पंचायत को सूचित भी किया गया था, लेकिन फिर भी भुगतान के लिए कोई पहल नहीं की गई तो विभाग ने नगर पंचायतों का ​कनेक्शन काट दिया। वहीं, कनेक्शन कटने के बाद शहर स्ट्रीट लाइट्स बंद हो गई है, जिसके चलते रहवासियों को दिक्क्त हो रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें