करंट लगने पर 20 फीट ऊँचे पोल से नीचे गिरकर बिजली विभाग के कर... - CG Sandesh

करंट लगने पर 20 फीट ऊँचे पोल से नीचे गिरकर बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत...

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक लाइनमैन की बिजली का झटका लगने से मौत हो गयी.

मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी था उसे जम्फर चढ़ाने के लिए बिजली पोल पर चढ़ना था. इस दौरान उसने स्थानीय सब स्टेशन में कॉल कर बिजली काटने का परमिट मांगा.

इस बीच बात करने के दौरान फोन डिस्कनेक्ट हो गया. वहीं दूसरी ओर से कॉल रिसीव करने वाला कर्मचारी उसकी बात नहीं समझ पाया.

परमिट मांगने के बाद भूपेंद्र ने बिना कन्फर्म किए पोल पर चढ़ गया. ऊपर तार पकड़ते ही झटके साथ वह करीब 20 फीट ऊपर से नीचे सड़क पर आ गिरा जिसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें