बर्थडे पर घर बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, जांच में जुटी ... - CG Sandesh

बर्थडे पर घर बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

जिले के सकरी से एक खबर सामने आई है। जहां एक बर्थडे बॉय ने नाबालिग को जन्मदिन के बहाने घर ले गया फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के ही सकरी में रहने वाले एक युवक ने एक मासूम नाबालिग को जन्मदिन के बहाने बहला फुसला कर पहले अपने घर ले गया और फिर वहा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।  

युवक आये दिन नाबालिग को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, लेकिन इस बात से परेशान पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनो ने घटना की रिपोर्ट सकरी थाने में दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें