चरित्र शंका में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्ता... - CG Sandesh

चरित्र शंका में पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

धमतरी। चरित्र शंका पर पति ने नहाने गई अपनी पत्नी को तालाब में ही डूबा कर मार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद पुलिस थाने जाकर अपना गुनाह कबूल लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है.

      घटना गुरुवार को सुबह करीब 8:30 बजे की है. रुद्री थाना से महज 1 किलोमीटर दूर ग्राम बेन्द्रा नवागांव निवासी प्रवीण नेताम अपनी पत्नी गौरी नेताम (26) की चरित्र पर संदेह करता था. इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच घरेलू कलह होता था. गुरुवार को सुबह गौरी बाई गांव के तालाब में नहाने के लिए गई थी.

      पति प्रवीण नेताम उसके पीछे-पीछे तालाब पहुंच गया और नहाते समय ही उसे डुबोकर मार दिया. इसके बाद वह सीधे रुद्री थाना पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद टीआई विनय कुमार पम्मार समेत स्टाफ तत्काल हरकत में आ गए और मौके पर पहुंचकर तालाब में खोजबीन शुरू कर दी. मृतिका की शव को बरामद कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.

      बताया गया है कि गौरी बाई की शादी 6 साल पहले प्रवीण नेताम के साथ हुई थी. उसकी दो बेटियां तोमेश्वरी और वेनिका हैं. घर में सास-ससुर और देवर समेत भरा पूरा परिवार है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और पूछताछ शुरू कर दी है.



      author

      CG SANDESH

      Call :- 09131581090
      अन्य सम्बंधित खबरें