विधायक ने घोटिया में आदर्श देवगुडी का किया भूमिपूजन - CG Sandesh

विधायक ने घोटिया में आदर्श देवगुडी का किया भूमिपूजन

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोटिया में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने आदिवासी संस्कृति का प्रशिक्षण एवं विकास अंतर्गत आदर्श देवगुड़ी निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन इस योजना के अंतर्गत 18.50 लाख का भूमिपूजन किया और महिलाओं को गैस का भी वितरण किया गया।
विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की यह योजना मुख्य मंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजना है इस योजना से सभी ग्राम पंचायत के माता मंदिर भवन बनने के लिए 5 - 5 लाख रुपए दे रहे हैं जिससे ग्राम वाशी को मंदिर बनाने के लिए काफी लाभ होगा और महिलाओ को गैस मिलने से काफी लाभ मिलेगा साथ ही पर्यावरण का भी संरक्षण होगा।

इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य निलय कश्यप,सरपंच डमरूधर कश्यप,मंगल पुजारी,सुखराम बघेल,सोमारू सेठी, खगेश्वर चौबे,चंद्रु निषाद , हरबन्धु नाग , गुड्डु सेठी,भागीरथी दीवान, राजमन बघेल बोदा मौर्य खत कुड़ी निषाद पटेल,तुलसी बघेल,सुखदास बघेल,टकेश्वर नेताम,डमरु,सुकमन मौर्य,विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी,विक्की कश्यप,अन्य ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें