एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ एक ही पारी में लिए 10 विकेट, इतिह... - CG Sandesh

एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ एक ही पारी में लिए 10 विकेट, इतिहास रचने वाले तीसरे गेंदबाज

न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. एजाज पटेल  ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ पटेल टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन चुके हैं. एजाज पटेल से पहले जिम लेकर और अनिल कुंबले  यह कारनामा कर चुके थे. 22 साल बाद पटेल ने फिर से इतिहास दोहरा दिया है. 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में जन्मे एजाज पटेल ने इस पारी के दौरान 47.5 ओवर गेंदबाजी की. एजाज ने 2.50 की इकॉनमी के साथ 119 रन देकर सभी 10 विकेट अपने नाम किए

बता दें कि जिम लेकर ने मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे. वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज थे. जिम लेकर ने जुलाई 1956 में खेली गई उस पारी के दौरान 51.2 ओवर में 53 रन दिए थे. उन्होंने 23 मेडन ओवर भी निकाले थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें