राकेश टिकैत ने सरकार के सामने किसानों के लिए रखी 3 मांगे, कह... - CG Sandesh

राकेश टिकैत ने सरकार के सामने किसानों के लिए रखी 3 मांगे, कहा- मांग पूरी नहीं होने पर नहीं जाएंगे वापस

तीनों कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी है. केंद्र सरकार चाहती है कि किसान धरना छोड़कर वापस अपने घर चले जाएं. वहीं किसान MSP, मुआवजे और अपने ऊपर लगे केस वापस लेने की मांग पर अड़े हैं. सयुंक्त किसान मोर्चा ने आज (शनिवार को) किसानों की बैठक बुलाई है, जिनमें इन सब मुद्दों और किसानों की घर वापसी पर चर्चा होगी. इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी कानून बनने तक किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा.

राकेश टिकैत ने कहा कि अभी आंदोलन खत्म नहीं हो रहा है. सरकार से बातचीत शुरू हुई है. बातचीत से ही समाधान निकलेगा. सयुंक्त किसान मोर्चा की मीटिंग में आज आगे की रणनीति तय होगी. मुकदमे वापस लेने पर भी बात हो रही है. हरियाणा सरकार से बात हुई है. किसानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने होंगे. किसानों को मुआवजा देना होगा और एमएसपी पर कानून बनाना ही होगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें