बस्तर जिले में परिवार नियोजन को लेकर लोग हुए जागरूक : एनएफएच... - CG Sandesh

बस्तर जिले में परिवार नियोजन को लेकर लोग हुए जागरूक : एनएफएचएस-5 रिपोर्ट

राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के नवीनतम आंकड़े जारी किए गए हैं जो बताते हैं कि बस्तर में परिवार नियोजन को लेकर लोग काफी जागरूक हुए हैं। 2015-16 में जारी एनएफएचएस-4 में परिवार नियोजन के तरीकों के इस्तेमाल में लगभग 9 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। वर्तमान में गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग करने वालों का प्रतिशत 45.2 से बढ़कर 54.2 हुआ है| परिवार नियोजन हेतु गर्भनिरोधक गोली का प्रयोग 2% की तुलना में बढ़कर अब 6.1% हो गया है। वहीं कंडोम का प्रयोग करने वाले लोगों की संक्या में भी वृद्धि आयी है। 2015-16 की तुलना में 2.15 % से बढ़कर अब 4.9% हुआ है|

बच्चों के टीकाकरण में सुधार हुआ

बच्चों के नियमित टीकाकरण की स्थिति में भी सुधार हुआ है। 9 माह से 59 माह तक विटामिन ए का सेवन करने वाले बच्चों का प्रतिशत 65.25 से बढ़कर 87.4% हुआ है जबकि हेपेटाइटिस बी टीका लेने वाले बच्चों का प्रतिशत 71.3% से 87.4 प्रतिशत हुआ हैं।

मासिक धर्म के दौरान 53% महिलाएं करती हैं स्वच्छ तरीकों का इस्तेमाल सर्वे के अनुसार जिले के 53.1% महिलाएं माहवारी के दौरान स्वच्छ तरीकों जैसे सैनिटरी पैड आदि का प्रयोग करती हैं।

जिसमे मात् स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण और परिवार नियोजन आदि के आंकड़े जारी किया गए हैं।इन आंकड़ों को तैयार करने में बस्तर के 905 घरों में 1,036 महिलाओं और 143 पुरुषों से जानकारी एकत्र की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें