झारखंड से छत्तीसगढ़ ला रहे अवैध धान जप्त - CG Sandesh

झारखंड से छत्तीसगढ़ ला रहे अवैध धान जप्त

जशपुर जिले के संयुक्त दल ने जप्त किया अवैध धान

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य की सीमाओं पर अवैध धान परिवहन पर निगरानी रखने के दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के किसानों से एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर किसानों द्वारा सुगमतापूर्वक धान विक्रय के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां धान खरीदी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैंे। मंत्री भगत ने राज्य की सीमाओं पर चैक-पोस्ट लगाकर अवैध धान के परिवहन पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं। झारखंड से जशपुर जिले की सीमा से छत्तीसगढ़ ला रहे 60 बोरी अवैध धान को जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त दल द्वारा परिवहन करते हुए जप्त किया गया है।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश पर प्रदेश में अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सभी सीमावर्ती चैक-पोस्ट पर 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कच्चे रास्तों एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, बिचौलियों, कोचियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही भी की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें