नक्सलियों ने सड़क निर्माण के विरोध में की सरपंच की हत्या, जेस... - CG Sandesh

नक्सलियों ने सड़क निर्माण के विरोध में की सरपंच की हत्या, जेसीबी मशीन को लगाईं आग

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला के कुकराझोर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सड़क निर्माण के विरोध में सरपंच की हत्या कर दी है. वहीं निर्माण में लगी 1 जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने ग्राम पंचायत करमरी के सरपंच बिजु सलाम की हत्या कर दी. इसके बाद PMGY के तहत चल रहे सड़क निर्माण को प्रभावित​ करने 1 जेसीबी मशीन को जला दिया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण काम को बंद करने की सख्त चेतावनी भी दी है. फ़िलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरपंच का शव बरामद कर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें