केबीसी13 के सेट पर जॉन अब्राहम हुए इमोशनल, आंखों में आए आंस... - CG Sandesh

केबीसी13 के सेट पर जॉन अब्राहम हुए इमोशनल, आंखों में आए आंसू

हैंडसम हंक और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मस्कुलर एक्टर जॉन अब्राहम महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 13 में शिरकत करेंगे. केबीसी के शानदार शुक्रवार एपिसोड में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यमेव जयते 2 को प्रमोट करेंगे और अपने खास अंदाज से समा भी बांधेंगे. जॉन अब्राहम शो में बिग बी संग खूब मस्ती करते हुए दिखाई देंगे, लेकिन अचानक किसी बात पर वो इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आखों से आंसू बहने लगते हैं.

शो के प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि जॉन अपनी वाइब्रेंट एंट्री से शो में नई जान डालते हैं. अमिताभ बच्चन संग गपशप करने के साथ जॉन अपनी फुटबॉल ट्रिक्स भी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. जिसे अमिताभ भी खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद जॉन केबीसी के मंच पर कुछ एक्शन मूव्स करते हैं, जिसपर बिग बी मजाकिया अंदाज में कहते हैं आप मारेंगे क्या. जॉन अपनी बॉडी भी फ्लॉन्ट करते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद फीमेल फैंस उन्हें चीयर करने लगती हैं.

मस्ती-मजाक करने के बाद जॉन अमिताभ बच्चन संग एक  मजेदार किस्सा शेयर करते हैं. जॉन बिग बी से कहते हैं- एक बार में धूम के टाइम पर आपके घर आया था. आपने बोला कि बाइक के लिए अभिषेक को बढ़ावा मत देना. लेकिन जैसे ही अभिषेक आए तो आप खुद बोल पड़े- वाह क्या बाइक है. जॉन की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.

अमिताभ बच्चन संग मस्ती-मजाक और बातचीत का सिलसिला चल ही रहा था कि अचानक जॉन किसी बात पर इमोशनल होते हुए दिखाई दे रहे हैं. जॉन की आंखों में आंसू आ जाते हैं. जॉन को रोता देखकर स्टेज पर एक दम शांति हो जाती है और हर कोई उदास हो जाता है. जॉन को आखिर किस बात पर रोना आया यह तो शो टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें