सरधापाठ में मितानिन दिवस पर मितानिन को साल और श्री फल दे कर ... - CG Sandesh

सरधापाठ में मितानिन दिवस पर मितानिन को साल और श्री फल दे कर किया गया सम्मानित.

जशपुर जिला के बगीचा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरधापाठ मे पिछले कुछ वर्षों से ग्राम पंचायत में मितानिन के उनके कार्य को लेकर विशेष सम्मान से मितानिन को साल और श्री फल दे कर सम्मानित करते हुए मितानिन दिवस मनाया गया.

इस सम्मान से मितानिन की कार्य शैली में परिवर्तन भी देखा जा रहा है और समाज में बदलाव भी हो रहा है उन्हें सम्मान भी मिल रहा है. मितानिन बहनें 24 घंटे निस्वार्थ भाव से सेवा करती आ रही है चाहे गर्मी हो, ठंड हो या वर्षा सभी मौसमों में घर पहुंच करके सेवा दे रहीं हैं. और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की अनुपस्थिति में भी हर समय उपस्थित रहतीं हैं मितानिन बहने दिदी गर्भवती बहनों का नियमित रूप से जांच प्रसव के लिए अस्पताल ले जाती है प्रसव के पश्चात बच्चे की देखभाल उसे समय पर टिका लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहे हैं इस अवसर पर सरधापाठ ग्राम पंचायत सचिव कमलनारायण यादव जी सरपंच कलावती बाई एवं पंचायत वार्ड पंच ग्रामीण व सभी मितानिन उपस्थित रहे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें