अपर कलेक्टर ने राईस मिलर्सों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा नि... - CG Sandesh

अपर कलेक्टर ने राईस मिलर्सों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिले में 01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जाएगी, जिसके लिए जिले में 125 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। धान खरीदी केन्द्रो से परिवहन और बारदाने के संबंध में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने राईस मिलर्सों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिसमें धान खरीदी केन्द्रों से धान का परिवहन तथा बारदानों की व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने राईस मिलर्सो से कहा कि धान खरीदी में आप लोगों से सहयोग की अपेक्षा है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर, राईस मिलर्स संघ के अध्यक्ष सहित सभी राईस मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें