पिता सिर पर पटक दी सायकल, फिर की डंडे से मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पिता सिर पर पटक दी सायकल, फिर की डंडे से मारपीट, मामला दर्ज

चारामा थाना अंतर्गत ग्राम आंवरी में मेरी मां को गाली गलौज मारपीट करते हो कहकर पिता से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम आंवरी निवासी मोहन टंडन ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर 21 को वह अपने घर से अपनी नाती बहू प्रियंका को खाना खाने के बाद उसके घर छोड़ने गया था. और उसे घर छोड़कर वापस अपने घर आ रहा था तो गांव के भारत दुकान के पास  करीबन शाम 07.00 बजे उसका लड़का भावसिंह टंडन सायकल पकड़कर आया और तुम मेरी मां को गाली गलौज मारपीट करते हो आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर सायकल को मोहन के सिर में पटक दिया और डंडा से मारपीट किया. जिससे मोहन को चोट आया है. मामले की शिकायत भावसिंह टंडन पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें