सामाजिक कार्यक्रम के लिए जा रहे 7 लोगों को सड़क दुर्घटना में ... - CG Sandesh

सामाजिक कार्यक्रम के लिए जा रहे 7 लोगों को सड़क दुर्घटना में आई चोट, मामला दर्ज

सामाजिक कार्यक्रम के लिए नारायणपुर से दुर्ग जा रहे 7 लोगों को सड़क दुर्घटना में चोट आने पर मामला दर्ज किया गया है.

चंद्रिका सिन्हा पति लक्ष्मी नारायण सिन्हा उम्र 21 वर्ष निवासी नारायणपुर 13 नवंबर 2021 को अपने परिवार के लोग रमेश सिन्हा, उर्मिला सिन्हा, भावना सिन्हा, चंद्रकांता सिन्हा, अजय सिन्हा, रजत सिन्हा, लक्ष्मीनारायण सिन्हा के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने नारायणपुर से दुर्ग जा रहे थे.

सभी लोग होण्डा की कार जिसका नंबर CG 17 KH 5394 में सवार थे लगभग 10.00 बजे ग्राम लामकन्हार थाना अंतागढ़ के आगे वाहन चालक रामलाल पोटाई पिता कमलू राम पोटाई द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना किया जिसमे सभी को चोट आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने होंडा कार क्रमांक CG 17 KH 5394 के चालक रामलाल पोटाई के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें