महासमुंद: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया बाल दिवस - CG Sandesh

महासमुंद: आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया बाल दिवस

महासमुंद: ज़िले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्ने-मुन्ने बच्चों ने बाल दिवस मनाया। चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। साथ ही, बच्चों को बेलून और चाकलेट दी गयी। बच्चों ने खेलकूद में भी दम दिखाया। बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ( चाचा नेहरू ) के बारे में बताया गया।

आज सुबह केन्द्र उखरा सेक्टर परसूली 2 राटापाली उखरा, चंद्रपुर आदि की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चो के साथ में बाल दिवस मनाया। उन्होंने मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, नंदा देवी कन्या योजना, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य, किशोरियों और कुपोषित बच्चों की माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने खेलकूद में अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों की रंग बिरंगी वेशभूषा देखने को मिली। मौजूद अभिभावकों और महिलाओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में छोटे बच्चों का वजन भी किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें