2 सिर 4 हाथ वाले जुड़वा भाइयों ने मौत से पहले बनाया था विडिय... - CG Sandesh

2 सिर 4 हाथ वाले जुड़वा भाइयों ने मौत से पहले बनाया था विडियो... पिता पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप...

बलौदाबाजार जिले के लवन गांव में रहने वाले शिवराम और शिवनाथ नाम के जुड़वा भाइयों का आखिरी वीडियो सामने आया है। दरअसल, दोनों भाइयों के इस वीडियो में वो अपने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। इन जुड़वा भाइयों की दो सिर चार हाथ और दो पैर थे। इनका धड़ जुड़ा हुआ था इस वजह से दुनिया भर में यह दोनों भाई काफी मशहूर थे।

मौत से कुछ दिन पहले इन दोनों भाइयों ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमे दोनों भाइयों ने अपने पिता द्वारा प्रताड़ित किए जाने, रुपए ना देने और शराब पीकर दुर्व्यवहार करने की बात कही है। पिछले सप्ताह इनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस से कह दिया था कि तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से दोनों की जान गई। पुलिस ने भी इसके बाद ना तो पोस्टमॉर्टम किया और ना ही किसी तरह की जांच हुई। घरवालों ने दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह जब दोनों भाइयों की मौत की खबर आई उससे ठीक एक दिन पहले दोनों भाइयों ने खूब शराब पी थी। काफी नशे में भी थे दोनों अक्सर शराब पीया करते थे। कुछ महीने पहले शराब पीकर अपना स्कूटर चलाते वक्त दोनों भाइयों का एक्सीडेंट भी हुआ था.
मौत की वजह फिलहाल राज बन चुकी है। गांव में दोनों भाइयों के खुदकुशी करने या फिर हत्या किए जाने जैसी बातों की चर्चा है। अब पिता के प्रताड़ना के दावे का यह वीडियो मौत के राज को और भी गहरा बना रहा है।

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें