देर रात केंद्रीय जेल से क़ैदी फ़रार,सिविल लाईंस थाने में अप... - CG Sandesh

देर रात केंद्रीय जेल से क़ैदी फ़रार,सिविल लाईंस थाने में अपराध दर्ज..

देर रात केंद्रीय जेल से एक कैदी फ़रार हो गया। बंदी की ड्यूटी गौशाला में लगाई गई थी। मामले की रिपोर्ट सिविल लाईंस में दर्ज कराई गई है। फ़रार बंदी की पहचान सत्यम दास महंत के रुप में की गई है। जेल प्रबंधन ने शाम क़रीब आठ बजे इसकी सूचना थाने में दी है। सत्यम दास महंत को धारा 363,364,366 और पाक्सो के तहत न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा दी थी।फ़रार बंदी सत्यम दास महंत 2014 से जेल में निरुद्ध है। छाल रायगढ़ निवासी सत्यम दास महंत को 2016 में आजीवन कारावास की सजा दी गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें