रायगढ़ : जंगली सूअर का शिकार, मांस का बंटवारा कर रहे पांच श... - CG Sandesh

रायगढ़ : जंगली सूअर का शिकार, मांस का बंटवारा कर रहे पांच शिकारी गिरफ्तार

रायगढ़। गांव केराखोल में विस्फोटक गोला लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया गया है. शिकार करने के बाद बंटवारा कर रहे 5 आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 50 किलो जंगली सूअर बरहा का मांस बरामद हुआ है. वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत रिमांड में भेजा गया है.

आरोपियों के पास से लगभग 50 किलो सुअर का मांस, औजार जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपियों में गण वीर सिंह (25 वर्ष), रामचरण साय (33 वर्ष), परशु राम (28 वर्ष), जयलाल (30 वर्ष), गोविंद राम (35 वर्ष) निवासी घरघोड़ा शामिल है. सभी के खिलाफ धारा 1927 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें