नारायणपुर राज्योउत्सव में मुख्यतिथि के रूप में सम्मिलित हुए... - CG Sandesh

नारायणपुर राज्योउत्सव में मुख्यतिथि के रूप में सम्मिलित हुए विधायक चंदन कश्यप

छ. ग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप आज 1नवम्बर छ ग स्थापना दिवस के अवसर पर नारायणपुर बालक हाई स्कूल ग्राउंड में राज्योउत्सव का अवलोकन करते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दिए साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना का तीसरी क़िस्त स्थापना दिवस के अवसर पर किसानों को किसान पुत्र यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को आभार प्रकट किए

वंही राज्योत्सव में लगी जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद प्रदर्शनी को देखने लोगों की उमड़ी भीड़ विधायक चंदन कश्यप ने किया अवलोकन ग्रामीणों को किया जा रहा प्रचार सामग्रियों का प्रचार वंही राज्योत्सव समारोह स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित विकास छायाचित्र प्रदर्शनी को आम जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदर्शनी को देखने आज बड़ी संख्या में छात्र और आम नागरिक स्कूल मैदान पहुँच रहे हैं विधायक चंदन कश्यप प्रदर्शनी का सराहना की और कहा कि इसमें शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों, उनके द्वारा जिले को दी गई सौगातें, फ्लैगशिप योजनाओं, नरवा, गरवा, घुरवा अऊ बाड़ी, गौठान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, विकास कार्यों, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, नरवा विकास योजना, गोठानों की आर्थिक गतिविधियां, लोकवाणी, एपीएल परिवारों को राशन कार्ड, राशन वितरण, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर, जिला प्रशासन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों इत्यादि योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार साहित्य का वितरण किया जा रहा है.

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम , जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी,पीसीसी सदस्य राजेश दीवान,वरिस्ठ कांग्रेसी शिव कुमार पांडे, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबति रजनू नेताम,नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल,बिशेल नाग, जेपी देवांगन, गजानन्द पटेल,लिलावती जोशी माँ ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वेदबति पात्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, प्रदेश सचिव बोधन देवांगना सोनिका पोर्ते, पार्षद बागेश्वरी पटेल राखी राणा, जयंती जैन , महिला कांग्रेस अध्यक्ष राशिला कश्यप ,जिला पंचायत सदस्य वागेश्वरी मांझी, गंगादाई शोरी, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम रोशन खत्री दीपक गांधी ,जय वट्टी ,उमेश कर्मा, मोतीलाल उसेंडी,सभी पार्षदगढ़ जिला पंचायत सदस्यगढ़ जनपदाधिकारीगढ़ कार्यकर्तागढ़ अधिकारीगढ़ उपस्थित रहे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें