डीआरजी के जवानों को मिली कामयाबी, 25 जवानों की हत्या में शा... - CG Sandesh

डीआरजी के जवानों को मिली कामयाबी, 25 जवानों की हत्या में शामिल इनामी नक्सली गिरफ्तार .... 14 ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा /  जिले में डीआरजी के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। यह नक्सली बुर्कापाल की घटना में शामिल था, जिसमें 25 जवान शहीद हुए थे। गिरफ्तार नक्सली का नाम कोसा मरकाम है। वही दंतेवाड़ा में एसपी के सामने 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि शनिवार को कटेकल्याण क्षेत्र के सुरनार और टेटम क्षेत्र में पुलिस और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवानों को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कोसा मरकाम बताया।

एसपी ने बताया कि घर वापस आइए अभियान के तहत शनिवार की शाम 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी ने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। सभी को पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा। अभिषेक पल्लव ने बताया कि घर वापस आइए अभियान के तहत जिले में अब तक 454 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें