पत्रकार ने युवती के घर घुसकर की छेड़खानी, FIR दर्ज - CG Sandesh

पत्रकार ने युवती के घर घुसकर की छेड़खानी, FIR दर्ज

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना टीआई अमित शुक्ला ने आज एक छेड़खानी के मामलें में अंचल के एक कथित पत्रकार दिनेश जोल्हे पर आईपीसी की धारा 354 व 454 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है सुत्रो के बताए गए जानकारी के अनुसार कथित स्थानीय पत्रकार दिनेश जोल्हे ने एक युवती के घर घुसकर गलत इरादों के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद एसपी मीणा के निर्देशानुसार सारंगढ़ पुलिस टीआई अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में पूरे मामलें की जाँच-विवेचना की गई।

जिसके बाद सारंगढ़ थाने के टीआई अमित शुक्ला ने आरोपी युवक दिनेश जोल्हे के खिलाफ़ 354 व 454 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू कर दी हैं बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गया है हालांकि सारंगढ़ पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी दिनेश जोल्हे सलाख़ों के पीछे होगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें