जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश से छत्तीसग... - CG Sandesh

जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश से छत्तीसगढ़ के जनजाति पहाड़ी कोरवाओ के लिए विशेष चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश से स्वास्थ्य विभाग शिविर का आयोजन बगीचा विकासखंड ग्राम पंचायत दनगरी नवापारा दरवघाग पुजराकोना में वनांचल गांव में जाकर विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है. इसमें कोरवाओ बच्चे बुजुर्ग महिलाओं की विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच की जा रही है.

मौके पर इलाज और दवाई उपलब्ध वितरण की जा रही है. डॉक्टर द्वारा गांवों में कोरवाओं को सुझाव भी दी जा रही है कि जागरूक भी होना हैं कि सांप बिच्छू काटे बार-बार बुखार आए एवं प्रसव पीड़ा हो तो बिना देर किए अस्पताल पहुंचे जल्द से जल्द डॉक्टर की चिकित्सा प्राप्त करना है समझदारी हीं रखना है राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र एवं छत्तीसगढ़ के जनजाति पहाड़ी कोरवाओ के लिए विशेष चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

बगीचा विकास खंड क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तिलक वर्मा आर. एमओ स्वास्थ्य संयोजक रविशंकर यादव उपस्वास्थ्य केंद्र नर्स एलिन कुजूर एवं मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गण मार्गदर्शन उपस्थिति में इसके अलावा उपस्थित पहाड़ी कोरवाओं महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवा का लाभ ले रहे हैं जानकारी केअनुसार सभी पहाड़ी कोरवाओं का स्थिति सामान्य बताया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग लगातार दिन रात कड़ी निगरानी में रखी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें