लाखों के कार्यों का नारायणपुर विधायक ने किया भूमिपूजन  - CG Sandesh

लाखों के कार्यों का नारायणपुर विधायक ने किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनाबाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आहता निर्माण 10.53 लाख हाई स्कूल में 3. लाख आहता प्राथमिक शाला में 2.50 लाख का भूमिपूजन किया साथ ही युवाओं ने बस्तर फाइटर की प्रैक्टिस के लिए गोला फेक आदि की मांग की विधायक कश्यप ने तत्काल देने का वादा किया.

इस दौरान विधायक ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहां की आहता निर्माण से स्कूल के बच्चो को और स्वास्थ्य कर्मियों को बहुत फायदा होगा और कहा हमारी सरकार कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने हमारी जनता के लिए इतने योजनाएं चला रही है जिससे जनता को बहुत ही लाभ मिल रही हैं और उन्होंने बताया की कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री ने पूरे समाज के प्रमुखों को बुला कर मिले और उनके समस्याओं को सुना और उसी बीच रायपुर में ही बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने कहा की मै 15 साल में मुख्य मंत्री से कभी नही मिला था लेकिन आज मुख्य मंत्री के साथ मिलने का मौका मिला और तरफी करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऐसा ही होना चाहिए इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम,जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,ईश्वरी पोयाम,अनुक मंडावी, टेंडू राम नेताम,रामपत कोर्राम,राजू साहू,शंभूनाथ सोढ़ी,सालिक नेताम,श्यामलाल बघेल,प्रेम ठाकुर,रामलाल,सनत नेताम,रघु सेठिया,रितु पोयम,तेज ठाकुर,राम सिंह सोढ़ी,प्रवेश कोर्राम,भूपेश ठाकुर,जागेंद्र नाथ,लखेश्वर साहू,पटेल कोटवार,जगत ठाकुर,अन्य ग्रामीण,कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें