ड्राइवर की पिटाई करना पुलिस अधीक्षक को पड़ा भारी, सीएम ने एसप... - CG Sandesh

ड्राइवर की पिटाई करना पुलिस अधीक्षक को पड़ा भारी, सीएम ने एसपी को हटाने के दिए निर्देश

सोमवार की सुबह नारायणपुर पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने अपने ड्राइवर जयलाल नेताम को इसलिए पीट दिया क्योंकि उनकी गाड़ी साफ नहीं थी। मारपीट की घटना सोशल मीडिया में वायरल हो गई। हालांकि उदय किरण ने मारपीट से इनकार किया है। इधर यह मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आदिवासी समाज आक्रोशित है। समाज के नेताओं ने एसपी को तत्काल हटाने की मांग की।

मुख्यमंत्री को बस्तर दौरे के बीच ही यह खबर मिली और उन्होंने तत्काल आईजी से रिपोर्ट तलब करने को कहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर आईजी सुंदरराज पी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने निर्देशित किया है।
सीएम बघेल ने ट्विट में लिखा – “पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा होती है कि वे अपराधियों से सख़्त व्यवहार करें। अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारी के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है। असंयमित व्यवहार करने वाले नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।”


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें