भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा विभाग ने किया जिला ... - CG Sandesh

भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा विभाग ने किया जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित

आत्मानन्द स्कूल में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी एस एन पंडा को निलंबित कर दिया है। साथ ही आत्मानन्द स्कूल में भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दिया गया है और नया विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है। निलंबन अवधि के दौरान एस एन पंडा का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक रहेगा। मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने कार्रवाई की है।

बता दें कि बीते दिनों बलरामपुर जिले के भी दो स्कूलों का वीडियो सामने आया था, जिसमें शिक्षक बच्चों को गलत इंग्लिश सिखाते हुए नजर आए थे। एक वीडियो स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बलरामपुर का तो दूसरा वाड्रफनगर के बचवारी पारा गांव का बताया गया था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें