ग्रामीणों के धरना स्थल में पहुंचे विधायक चंदन कश्यप व अनूप न... - CG Sandesh

ग्रामीणों के धरना स्थल में पहुंचे विधायक चंदन कश्यप व अनूप नाग

कांकेर जिले के ग्राम कोलर में ग्रामीणों ने बीते 19 दिनों से धरना प्रदर्शन कर 58 ग्रामों को नारायणपुर जिले में शामिल करने के लिए मांग कर रहे हैं लंबे समय से चली आ रही धरना प्रदर्शन के देखते हुए नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप व क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग धरना स्थल में ग्रामीण से मिलने पहुंचे। और ग्रामीणों ने विधायक से बात करते हुए कहा की 58 ग्रामों के ग्रामीण 2007 से अभी तक नारायणपुर जिले में शामिल करने की मांग कर रहे और भाजपा शासन काल में भी क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री से भी मिलकर मांग रखी लेकिन हमारा मांग पूरा नहीं हो पाया।

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहां की ग्रामीणों की समस्या को हम समझते है और इस समस्या को माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाएंगे और ग्रामीणों की समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही आप सभी से निवेदन है की इस धरना को खत्म करें और एक टीम बनाकर आप हमारे साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर समस्या को अवगत कराएं

इस दौरान प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम, जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी,वरिष्ठ कांग्रेसी शिवकुमार पाण्डेय,पीसीसी सदस्य राजेश दीवान,सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख,गजानन्द पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती रजनू नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी,नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल,विक्रम बैस,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, विजय सलाम, राकेश केसरिया,अन्य कांग्रेस और ग्रामीण जन उपस्थित थे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें