खड़का में वन महोत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन - CG Sandesh

खड़का में वन महोत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही वन महोत्सव कार्यक्रम प्राथमिक शाला खड़का में वन विभाग के द्वारा आयोजित किया गया इस कार्यकम के मुख्य अतिथि निलय कश्यप और जनप्रतिनिधि के द्वारा वृक्षा रोपण किया गया. जनपद सदस्य निलय कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसलिए हमे समय समय पर वृक्षा रोपण करना चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित बना रहे और आप सभी जाते हैं की कोरोना काल में हमे ऑक्सीजन के लिए कई दिकत का सामना करना पड़ा और भविष्य में ऐसा स्थिति न हो पाए इसलिए हमे वृक्षा रोपण करना चाहिए। इस दौरान विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि,धर्मा पाढ़ी जितेंद्र देवांगन सरपंच समलू राम कश्यप, फूलचंद कोर्राम, अमरसिंह बालनाथ कश्यप,सुकलाल कश्यप,महंत दास कश्यप, पकलू, बिरश बाई मांडवी,मथुरा पोमर,सुमंत कुमार,नानेश्वरी, पंच अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें