खुद की चिंता न करते हुए पशु चिकित्सक वर्षा जैन 9 महीने की गर... - CG Sandesh

खुद की चिंता न करते हुए पशु चिकित्सक वर्षा जैन 9 महीने की गर्भवती होने के बावजूद ,अवकाश की दिनों में भी बारिश के दौरान रात्रि में कर रही गौ सेवा ,डॉ. की जज्बे को सलाम

बीती रात 10:00 बजे, अभनपुर बस स्टैंड में एक लावारिस गाय को किसी अनजान ट्रक वाले ने कुचलकर चल दिया ।अभनपुर बस स्टैंड के पास खड़े नवयुवक गौ सेवकों ने डॉक्टर वर्षा जैन (पशु चिकित्सा अधिकारी, भेंड्री,जिला-धमतरी) जो वर्तमान में प्रसूति अवकाश में अपने मायके अभनपुर में रह रही हैं, को फोन किया । डॉक्टर वर्षा जैन बरसते पानी में रैन कोट पहनकर 9 महीने की प्रेगनेंसी होने के बावजूद तत्काल स्कूटी से 25 किलोमीटर की सफर कर घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त गाय का इलाज किया और इंजेक्शन दवाई मरहम पट्टी करके रात को 11:30 बजे वापस घर आई। गौ सेवा के लिए समर्पित ऐसे डॉक्टर जो 9 महीने की गर्भवती के बावजूद भी अपनी चिंता न करते हुए अपने कार्य को पहले महत्त्व देती है, ऐसे चिकित्सक के जज्बे को हम सलाम करते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें