नक्सली क्षेत्र में तैनात जवानों की सुनी कलाई पर राखी बांधकर ... - CG Sandesh

नक्सली क्षेत्र में तैनात जवानों की सुनी कलाई पर राखी बांधकर मांगी लंबी उम्र की दुआ.

नारायणपुर जिले के नक्सली क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी जेल बाड़ी में रक्षा बंधन के अवसर पर वहां मौजूद अधिकारी और जवानों के की सूनी कलाइयों पर नारायणपुर जिला चिकित्सालय के डॉ. केशव साहू की पत्नी जागृति साहू ने राखी बांधी. और जवानों के लंबी उम्र की दुआएं मांगी.


 रक्षा बंधन पर जागृति साहू ने सभी जवानों के माथे तिलक लगाकर, आरती उतारकर उन्हें राखी बांधी, कैंप में पुरे उल्लास के साथ रक्षा बंधन मनाया गया. इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों के चहरे पर खुशियाँ दिखाई दी तो वहीं जागृति साहू ने राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र के साथ उनकी सेवा के लिए आभार व्यक्त किया.


आपको बता दें कि रक्षा बंधन के दो दिन पूर्व जिले में एक नक्सली हमले में आईटीबीपी के दो जवान असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे और एएसआई गुरुमुख सिंह शहीद हुए थे. इसके बाद ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवानों की सूनी कलाइयों पर जागृति साहू ने जब रक्षाबंधन पर राखी बाँधी तो परिवार से दूर सुरक्षा में तैनात जवानों को बहन की कमी महसूस नहीं हुई. और हाथों में राखी बंधने के बाद जवानों के चहरे खिल उठे.




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें