अबूझमाड़ ईलाके में घूम-घूमकर सी.एम.ओ. दे रहे अपनी स्वास्थ सेव... - CG Sandesh

अबूझमाड़ ईलाके में घूम-घूमकर सी.एम.ओ. दे रहे अपनी स्वास्थ सेवाएं.

नारायणपुर के सी.एम.ओ. इन दिनों अबूझमाड़ ईलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों के स्वास्थ की जानकारी ले रहें है, जो तस्वीरें सामने आई है वह यहाँ के ग्रामीणों के लिए एक सुखद अहसास है. जहाँ सड़के नहीं है, घुटने भर से भी अधिक पानी से भरे हुए नदी नाले हैं, कीचड़ और जंगलों से भरा हुआ रास्ता है वहां, जिले के स्वास्थ विभाग के मुखिया पहुँच रहे हैं.

 
नारायणपुर के सी.एम.ओ. डॉ. बुधराम पुजारी और उनके साथ  डॉ. कमलेश, अबूझमाड़ ईलाके के इन गाँव में बुखार, मलेरिया प्रभावित ग्रामीणों के बारे में जानकारी ले रहे हैं, जहाँ इन्हें करीब 5 से 6  किलोमीटर तक का सफर पैदल चलकर करना पड़ता है. यहाँ पहुँचने में नदी नाले जैसी चुनौतियां भी सामने आती है, लेकिन सभी चुनौतियों को पार करते हुए सी.एम.ओ. डॉ. पुजारी ग्रामीणों तक पहुँचते हैं.

इसके साथ ही सी.एम.ओ. ग्रामीणों के बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त, जैसे अन्य रोगों का परीक्षण कर भी उपचार कर रहे हैं. ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयरन, फोलिक एसिड एवं अल्बेंडाजोल टेबलेट भी दी जा रही है. ग्रामीणों को जरूरत के अनुरूप दवाई मिलने से ग्रामीण डॉक्टरो के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं.




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें