उत्तर बस्तर कांकेर : ग्राम पंचायतों में 20 से 26 अगस्त तक ग्... - CG Sandesh

उत्तर बस्तर कांकेर : ग्राम पंचायतों में 20 से 26 अगस्त तक ग्राम सभा का आयोजन

जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा उनके आश्रित ग्रामों में 20 से 26 अगस्त तक ग्राम सभा आयोजित करने के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा आयोजन के लिए अपने स्तर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जावे तथा समय सारणी बनाकर तिथि निर्धारित करें, ताकि एक ही दिनांक को ग्राम पंचायत के एक से अधिक ग्राम में उसी तिथि में ग्राम सभा का आयोजन न हो। इस प्रकार की व्यवस्था से सरपंच, सचिव सभी ग्राम सभाओं में अपनी उपस्थिति दे सकेंगे एवं ग्राम सभा का आयोजन सुचारू ढंग से आयोजित हो सकेगा।

कलेक्टर ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए ग्राम सभा की जानकारी ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा पंचों को दी जावे, जो अपने क्षेत्र सदस्यों को ग्राम सभा में उपस्थित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। पंचायतों के द्वारा ग्राम सभा सम्मेलन की सूचना सार्वजनिक स्थल, सहगोचर स्थानों पर चस्पा कर तथा मुनादी कराई जाकर सभी ग्राम सभा के सदस्यों को दी जावे। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ग्राम सभा की कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न करावे एवं ग्राम सभा सम्पन्न होने के उपरांत संकलित प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में 04 सितम्बर तक कार्यालय कलेक्टर (पंचायत) जिला उत्तर बस्तर कांकेर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें